August 25, 2026 12:43:28

देश मे कोरोना संक्रिमतो की कुल संख्या 3 हजार 453 के पार, आज 345 नए मामले आये सामने

बिजली बंद होने से नही फेल होंगे ग्रिड -ऊर्जा मंत्रालय

Apr4,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना देश में कोरोना संक्रिमतो की कुल संख्या 3 हजार 453 पर पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में ही इस बीमारी के 1 हजार 973 मरीज बढ़े हैं। कोरानावायरस संक्रमण के शनिवार को 345 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 74 मरीज मिले। इसके बाद दिल्ली में 59, उत्तरप्रदेश में 53, महाराष्ट्र में 47, राजस्थान में 21, हरियाणा में 18, जम्मू-कश्मीर में 17, आंध्रप्रदेश में 16, कर्नाटक में 16, गुजरात में 10, मध्यप्रदेश-पंजाब में 4-4, असम 2 और गोवा-छत्तीसगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 563 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 902 है। इनमें से 2 हजार 650 का इलाज चल रहा है। 183 ठीक हुए हैं और 68 की मौत हो चुकी है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात को लेकर 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजनैतिक दलों के नेताओं से बात करेंगे। लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री पहली बार विपक्षी दलों के नेताओं से बात करेंगे। वे दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में पांच से ज्यादा सांसदों वाली पार्टियों के सदन में नेताओं से चर्चा करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दौरान कोविड-19 की रोकथाम के अलावा देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर मंथन हो सकता है। जहा एक और पंजाब में पावरकॉम के अधिकारी सोशल मीडिया के जरिये प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की और से कल रविवार रात 9 वजे 9 मिनट के लिए लाइट्स बंद करने के फैसले से ग्रिड फेल होने का दावा किया जा रहा है, वहीं ऊर्जा मंत्रालय ने लाइट बुझाने से ग्रिड फेल होने का तर्क को गलत कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे देश के लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए 9 मिनट घरों की लाइट बंद करने की अपील की है। इस दौरान एक साथ लाइट बंद करने से ग्रिड फेल होने की बात कही जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस दावे को खारिज किया है। मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सिर्फ घरों की लाइट बंद करने को कहा गया है। स्ट्रीट लाइट, जरूरी सेवाओं और अस्पताल में बिजली चालू रहेगी

Corona Update In India




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us