August 25, 2026 12:42:47

देश में 2301 पर पहुंचा कोरोना संक्रमण लोगों का आंकड़ा, तबलीगी जमात की वजह से पूरे देश आए 647 मामले सामने

Apr3,2020 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना।  देश मे कोरोना संक्रमण लोगों का आंकड़ा 2301 को पार कर गया है । जिसमें 647 लोग देश भर में ऐसे सामने आए है, जो तबलीगी समाज की वजह से संक्रमित हुए है। केंद्र ने कहा- तब्लीगी जमात की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मामले सामने आए, एक गलती ने कोशिशों को फेल कर दिया। जबकि आज अभी; तक 98 केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोग्य ऐप जारी किया है और लोगों के अपील की है कि इसके जरिए संदिग्धों पहचान करें। उधर, केंद्र ने तब्लीगी जमात के 960 विदेशी सदस्यों को ब्लैक लिस्ट कर उनके वीजा रद्द कर दिए गए हैं। इनमें 379 इंडोनेशियाई, 110 बांग्लादेशी, 9 ब्रिटिश, 4 अमेरिकी, 6 चीनी और 3 फ्रेंच नागरिक हैं। इस बीच, उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने फैसला लिया है कि ड्यूटी कर रही पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।देेश में आज संक्रमण के 98 नए मामले सामने आए हैं। इनमें उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 21, आंध्रप्रदेश में 12, हरियाणा में 8, गुजरात में 7, दिल्ली में 2, साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 मरीज मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 657 हो गई है। 191 लोग ठीक हुए हैं और 73 की मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 301 है। इनमें से 2 हजार 88 का इलाज चल रहा है। 156 ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश और राजस्थान में जो 65 लोग आज संक्रमित मिले हैं उनमें से 63 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे। -गुरुवार को सबसे ज्यादा 486 संक्रमित मिले इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस सक्रमण के 424 मामले सामने

Corona Update In India




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us