ई न्यूज़ पंजाब लुधियाना। भारत मे भी अब कोरोना वॉयरस के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता दिखाई देने लगा है पिछले 24 घंटों में भारत में 227 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं और कुल आंकड़ा 1251 पर पहुंच गया है। वहीं देश में मरने वालों का आंकड़ा 32 हो गया है। जबकि पंजाब में भी अब ये आंकड़ा 41 पर पहुंच गया है। जबकि 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। बात करे पिछले 3 दिनों की तो लगातार कोरोना मरीजों की रोजाना तादाद बढ़ती चली जा रही है । जहां बीते शनिवार को डेढ़ सौ के करीब नए मरीज सामने आए थे और रविवार को 196 नए मरीज सामने आए थे और वही कल यानि सोमवार को यह आंकड़ा 227 नए मरीजों का सामने आया है।