August 19, 2026 18:30:31

हिमाचल के मणिकरण में पंजाबियों ने मचाया हड़कंप

की पत्थरबाजी, तलवारे लहराई और आम जनता के साथ की मारपीट

Mar6,2023 | Dhruv Singla | Ludhiana

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सिखों के हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में बीती रात पंजाबी पर्यटकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां पर पत्थरबाजी और तलवारें लहराई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दर्जनों पंजाबी टूरिस्ट ने मणिकर्ण के गुरुद्वारा परिसर से लेकर राम मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक हुड़दंग मचाया। पत्थरबाजी से कई लोगों के घरों के शीशे टूटे हैं। यही नहीं, रास्ते में जो भी व्यक्ति दिखा, उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो पंजाब से बाइक में सवार होकर दर्जनों की संख्या में पर्यटक मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब में दर्शन के लिए आए थे। रविवार रात करीब 12 बजे के आस-पास पंजाबी पर्यटकों ने गुंडागर्दी-हुड़दंगबाजी शुरू कर दी। इस घटना के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस की टीम कुल्लू सदर थाना से हुड़दंगबाजियों की तलाश में रवाना हुई। मामले में पुलिस अब उन हुड़दंगियों को ढूंढ रही है। ज़िक्ररयोग है कि कुल्लू में लगातार पर्यटकों की गुंडागर्दी-हुड़दंगबाजी बढ़ रही है जिसके चलते स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। बता दें कि रविवार को मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर पर भी पर्यटकों की दबंगई देखने को मिली थी। यहां भी पंजाबी टूरिस्ट ने ग्रीन टैक्स देने से इंकार कर दिया था और हंगामा किया था। घटना के सामने आने के बाद पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल के पुलिस प्रमुख संजय कुंडू से बात की है। डीजी संजय कुंडू ने कहा कि मणिकर्ण में बीती रात और सुबह हुई घटनाओं को लेकर किसी के बहकावे में ना आएं। यहां सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत है। वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मणिकर्ण साहिब में हालात काबू में है और अफवाहों पर ध्यान ना दें, लोग शांति बनाए रखें।

Manikaran Vandalised By Punjabi Sikhs




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us