भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे:पटियाला-संगरूर Nh पर हादसा; Nhai बोली- Pwd ने बनवाया था, तब अकाली+bjp सरकार थी
Nov19,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब में गुरुवार सुबह 6 बजे पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। हादसे के समय पुल से 2 ट्रक गुजर रहे थे। पुल का एक हिस्सा धंसते ही दोनों ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए और नहर के ऊपर लटक गए। एक ट्रक में आग भी लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दोनों ट्रक ड्राइवरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद भाखड़ा नहर का पानी पुल के टूटे हिस्से के ऊपर से बहने लगा।
पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोक दिया गया। वाहनों को पटियाला शहर की तरफ डायवर्ट किया गया है। वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम मौके पर पहुंच गई है। उनका कहना है कि पुल पंजाब लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बनवाया था। NHAI के मुताबिक ये पुल 2017-18 में बनकर तैयार हो गया था। उस वक्त पंजाब में अकाली+BJP गठबंधन की सरकार थी। पुल टूटने से विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इसका अभी आकलन किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता बलतेज पन्नू और नील गर्ग ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए, तब तक टोल की वसूली पर रोक लगनी चाहिए। DIG कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक, हादसे में किसी की जान नहीं गई। दोनों ट्रक ड्राइवरों को मामूली चोटें आई हैं। एक ट्रक में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है।
प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। वाहनों को पटियाला शहर की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं
Bridge-Over-Bhakra-Canal-Collapses-2-Trucks-Trapped-Incident-On-Patiala-Sangrur-Nh-Nhai-States-It-Was-Constructed-By-The-Pwd-During-The-Tenure-Of-The-Akali-Bjp-Government