August 20, 2026 19:22:56

कुल्लू में लैंडस्लाइड, शिमला में सतलुज में समाई सड़क, कोलडैम से छोड़ा जाएगा पानी, पंजाब में अलर्ट; चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद

Aug18,2025 | Enews Team | Himachal Pardesh

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सतलुज नदी में उफान के कारण सुन्नी के ततापानी में सड़क टूटने से करसोग विधानसभा क्षेत्र का शिमला से संपर्क टूट गया है। नाचन और सराज क्षेत्र भी प्रभावित हैं।  ल्लू जिला में सैंज-औट सड़क पर आज पहाड़ी से लैंडस्लाइड के बाद क्षेत्र की 15 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। भारी बारिश और सड़कों की स्थिति देखते हुए कुल्लू के आनी सब डिवीजन और मंडी सदर डिवीजन के स्कूलों में आज छुट्टी की गई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 353 सड़कें बंद हैं। दवाड़ा और जोगनी मोड़ पर लगातार भूस्खलन से बचाव कार्य बाधित है। कांगड़ा और चंबा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है। हिमाचल के बिलासपुर में सतलुज नदी पर बने कोलडैम से दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर पानी छोड़ा जाएगा। इससे सतलुज नदी का जल स्तर 4 से 5 मीटर बढ़ेगा। इसे देखते हुए पंजाब में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Landslide-In-Kullu-Road-Submerged-In-Sutlej-In-Shimla-Water-To-Be-Released-From-Koldam-Alert-In-Punjab-Chandigarh-Manali-Four-Lane-Closed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us