August 20, 2026 19:22:12

उत्तराखंड के चमोली में एवलांच, 57 लोग फंसे:16 को निकाला गया, हाईवे निर्माण में लगे थे; राज्य में आज देर रात भारी बारिश की चेतावनी

Feb28,2025 | Enews Team | Uttrakhand

उत्तराखंड। उत्तराखंड के चमोली में एवलांच की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली में शुक्रवार दोपहर एवलांच आया। इसमें चमोली-बदरीनाथ हाई-वे के निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर दब गए। घटना चमोली के माणा गांव में हुई, यहां हाई-वे का काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर में यहां ग्लेशियर टूट गया। सड़क पर मौजूद मजदूर बर्फ में दब गए। 16 को निकाल लिया गया है। NDRF, SDRF, ITBP और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीमें मौके पर हैं। मौसम विभाग ने 28 फरवरी की देर रात तक उत्तराखंड में भारी बारिश (20 CM तक) का अलर्ट जारी किया है।


जम्मू-कश्मीर में तीन दिन से लगातार बारिश

जम्मू कश्मीर में भी तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है। उधमपुर जिले के मौंगरी के पास शुक्रवार तड़के पहाड़ी से पत्थर गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। कठुआ जिले के राजबाग इलाके में उझ नदी से 11 और निकी तवी इलाके से 1 शख्स को बचाया। बर्फबारी और लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण ट्रेन और फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं। उत्तराखंड के गंगोत्री में 4 फीट तक बर्फबारी हुई है।


कुल्लु में घरों में पानी घुसा, मलबे में दबी कारें

हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बर्फबारी-बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी स्कूलों में 28 फरवरी को छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

Avalanche-In-Chamoli-Uttarakhand-57-People-Trapped-16-Were-Evacuated-Were-Engaged-In-Highway-Construction-Warning-Of-Heavy-Rain-In-The-State-Late-Tonight




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us