June 6, 2026 13:15:35

चंडीगढ़ के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान: पंजाब-हरियाणा के 28 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; हिमाचल के 10 जिलों में चेतावनी

May21,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा-पंजाब के 14-14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को देख शिक्षा विभाग ने 30 जून तक स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान किया है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है। शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जबकि चंडीगढ़ में तड़के 5:30 बजे ही पारा 31.2 डिग्री था। हरियाणा के सिरसा में लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद पर रेड अलर्ट जारी किया गया है । 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है । प्रदेश में रात का पारा भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है। गर्मी को देखते हुए अब तक 15 जिलों में नर्सरी से 5वीं व 8वीं क्लास तक की 24 व 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। नर्सरी से 5वीं क्लास तक के बच्चों की करनाल, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत में 24 मई और पंचकूला व महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टियां की गई हैं। इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की 24 मई तक छुट्टियां की हैं। चरखी दादरी में छुट्टी के आदेश DC मनदीप कौर ने वापस ले लिए हैं।

Holidays-Announced-In-Schools-Of-Chandigarh-Heat-Wave-Alert-In-28-Districts-Of-Punjab-Haryana-Warning-In-10-Districts-Of-Himachal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023