November 2, 2026 15:57:11

लुधियाना में शकी हालातों में 15 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, समलैंगिक शादी का दबाव बना रही थी सहेली

Nov2,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। विष्णु नगर राहो रोड पर समलैंगिक शादी का दबाव बना रही सहेली से परेशान होकर 15 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गोपाल नगर की रहने वाली एक लड़की उस पर समलैंगिक विवाह करने का दबाव बना रही थी। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी। पिता सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घर में मृतका की छोटी बहन भी है। 31 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे उनकी बेटी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि उनकी बेटी करीब 5-6 महीने पहले अपने दोस्तों के माध्यम से एक लड़की के संपर्क में आई थी। वह गोपाल नगर की रहने वाली है। लड़की उनकी बेटी पर समलैंगिक विवाह करने का लगातार दबाव बना रही थी।  मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर SI सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी लड़की पहले भी एक-दो और लड़कियों को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुकी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

15-Year-Old-Schoolgirl-Dies-By-Suicide-Under-Suspicious-Circumstances-In-Ludhiana-Friend-Was-Pressuring-Her-Into-A-Same-Sex-Marriage




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023