November 1, 2026 17:30:19

एकतरफा प्यार में युवक ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला, रिश्तेदारी में करना चाहता था शादी

Nov1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। चेत सिंह नगर इलाके में एकतरफा प्यार में 22 साल के एक युवक ने रविवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की पहचान गौतम शर्मा के रूप में हुई है जो पेशे से कारपेंटर है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक अपनी ही रिश्तेदारी में लगने वाली एक लड़की से एकतरफा प्यार करता है और उसी से शादी करने की जिद पर अड़ा था। गौतम की भाभी मनसा ने बताया कि सुबह उसने नाश्ता किया और गांजा पीने के लिए उससे 100 रुपए मांगे। पैसे लेकर वह चला गया और कुछ देर बाद जब वापस आया तो उल्टियां करने लगा। घरवालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। मनसा के मुताबिक गौतम उसके मायके पक्ष की एक लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की से उसकी कभी कोई बातचीत नहीं हुई है यह पूरी तरह से एकतरफा प्यार है। अस्पताल में भर्ती गौतम शर्मा ने बताया कि वह उस लड़की को पसंद करता है और इसी वजह से उसका दिल खराब था। डिप्रेशन और एकतरफा प्यार के चलते उसने बिना कुछ सोचे-समझे चूहे मारने वाली दवा पीकर पी लिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Distressed-By-Unrequited-Love-A-Young-Man-Consumed-A-Poisonous-Substance-He-Had-Wished-To-Marry-A-Relative




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023