November 2, 2026 00:48:53

आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, धूरी से भगवंत मान को टिकट

Oct31,2026 | Enews Team | Ludhiana




लुधियाना उत्तरी से बग्गा, ईस्ट से भोला ग्रेवाल, सेंट्रल से अशोक पराशर, आत्मनगर से सिद्धू होंगे उम्मीदवार


चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता द्वारा जारी इस सूची में कुल 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में मौजूदा विधायकों, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को फिर से मौका दिया गया है। सबसे चर्चित नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है, जिन्हें एक बार फिर उनकी पारंपरिक सीट धूरी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है। लुधियाना जिले में पार्टी ने सबसे ज्यादा 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तरी से चौधरी मदन लाल बग्गा और पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा शामिल हैं। इसी तरह मोगा जिले की चारों सीटों निहाल सिंह वाला से मंजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से दविंदरजीत सिंह लाडी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने बताया कि बाकी बची 77 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

घोषित 40 उम्मीदवारों की पूरी सूची
1. बटाला – अमनशेर सिंह शैरी कलसी
2. अजनाला – कुलदीप सिंह धालीवाल
3. अमृतसर साउथ – डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4. तरनतारन – हरमीत सिंह संधू
5. खेमकरण – सरवन सिंह धुन्न
6. नकोदर – इंदरजीत कौर मान
7. करतारपुर – बलकार सिंह
8. दसूहा – कर्मबीर सिंह घुम्मन
9. उड़मुड़ – जसबीर सिंह राजा गिल
10. होशियारपुर – ब्रह्म शंकर जिंपा
11. चब्बेवाल – इशांक कुमार चब्बेवाल
12. गढ़शंकर – जय कृष्ण सिंह रौड़ी
13. बलाचौर – संतोष कटारिया
14. रूपनगर – दिनेश चड्ढा
15. एसएएस नगर – कुलवंत सिंह
16. फतेहगढ़ साहिब – लखबीर सिंह राय
17. अमलोह – गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
18. समराला – जगतार सिंह दयालपुरा
19. फाजिल्का – नरिंदरपाल सिंह सबना
20. जलालाबाद – जगदीप कंबोज गोल्डी
21. मुक्तसर – जगदीप सिंह काका बराड़
22. जैतो – अमोलक सिंह
23. तलवंडी साबो – बलजिंदर कौर
24. सरदूलगढ़ – गुरप्रीत सिंह बनांवाली
25. भदौड़ – लाभ सिंह उगोके
26. महलकलां – कुलवंत सिंह पंडोरी
27. अमरगढ़ – जसवंत सिंह गाजन माजरा
28. पटियाला – अजितपाल सिंह कोहली
29. लुधियाना ईस्ट – दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
30. आत्मनगर – कुलवंत सिंह सिद्धू
31. लुधियाना सेंट्रल – अशोक पराशर पप्पी
32. लुधियाना वेस्ट – संजीव अरोड़ा
33. लुधियाना उत्तरी – चौधरी मदन लाल बग्गा
34. पायल – मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
35. निहाल सिंह वाला – मंजीत सिंह बिलासपुर
36. बाघा पुराना – अमृतपाल सिंह
37. मोगा – डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
38. धर्मकोट – दविंदरजीत सिंह लाडी

Aap-Has-Released-Its-First-List-Of-40-Candidates-For-The-2027-Punjab-Assembly-Elections-Bhagwant-Mann-Gets-The-Ticket-From-Dhuri




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023