अमृतसर में डेरा ब्यास सेवादार की गोली मारकर हत्या:दूसरा गंभीर; जमीन विवाद में आरोपियों ने छत से फायरिंग की, एक का एनकाउंटर
Oct31,2026
| Enews | Amritsar
अमृतसर | ब्यास में शनिवार दोपहर को जमीन विवाद में गोलियां मारकर डेरा ब्यास के सेवादार की हत्या कर दी गई। उसके साथ मौजूद एक अन्य सेवादार को भी गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावर, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल मे भर्ती किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब 6 कनाल जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े में आरोपी ने अपने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SSP के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युद्धवीर के नानके की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके नानके पक्ष ने जमीन बेचकर दूसरे पक्ष को दे दी थी, लेकिन युद्धवीर उस जमीन पर अपना कब्जा होने का दावा कर रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे और मामला फायरिंग तक पहुंच गया। SSP ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी संस्था से जुड़े विवाद की बात सामने नहीं आई है। जमीन 6 कनाल बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
Dera-Beas-Volunteer-Shot-Dead-In-Amritsar-Another-Critically-Injured-Accused-Opened-Fire-From-A-Rooftop-Amid-A-Land-Dispute-One-Accused-Killed-In-An-Encounter