October 28, 2026 18:06:47

लुधियाना में दूसरे दिन गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग, माथा टेकने के बाद प्रमुख के कमरे पर चलाई गोली

Oct28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं में बुधवार तड़के करीब 3 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब राजोवन कलां में दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश प्लैटिना बाइक पर आए थे और बाइक की नंबर प्लेट छिपाई हुई थी। इनमें से एक बदमाश गुरुद्वारे के अंदर गया, माथा टेका और निशान साहिब की परिक्रमा की। इसके बाद बाहर आकर गुरुद्वारा प्रमुख बाबा बलदेव सिंह के कमरे पर गोली चलाई और फरार हो गया। वारदात के समय बाबा कमरे में मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों को पता था कि बाबा मंगलवार और बुधवार को संगत से मिलने के लिए बैठते हैं। बदमाशों ने इस चीज की पहले ही रेकी कर रखी थी। एसएचओ ने कहा कि सीसीटीवी खंगाली जा रही है और जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। उधर, रायकोट से आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार से जब पूछा गया कि दो दिन में दो गुरुद्वारे पर फायरिंग हुई है, तो उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। थोड़ी बहुत एक आदि गोली चल जाए…ये तो आम बात है। इससे सरकार क्या करे, थोड़ी बहुत चीजें हो जाती है।

माथा टेका, परिक्रमा की और फिर कमरे पर चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक, दो बदमाश तड़के करीब 3 बजे प्लैटिना बाइक पर गुरुद्वारा परिसर पहुंचे। बाइक की नंबर प्लेट छिपाई हुई थी। इनमें से एक अंदर गया और माथा टेकने के बाद निशान साहिब की परिक्रमा की। इसके बाद वह बाहर निकला और बाबा बलदेव सिंह के कमरे को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोलियां कमरे के दरवाजे और दीवार पर लगीं। एक गोली दरवाजे पर लगे शीशे को भेदकर आर-पार निकल गई। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। डीएसपी करण सिंह ने बताया कि बाबा बलदेव सिंह मंगलवार और बुधवार को संगत से मिलने के लिए बैठते हैं। बदमाशों को इसकी जानकारी थी। डीएसपी के मुताबिक, इसी के चलते आज फायरिंग की गई। हालांकि, वारदात के समय बाबा कमरे में मौजूद नहीं थे, क्योंकि वह अपनी दिनचर्या के अनुसार स्नान करने गए हुए थे।
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत जुटाए। थाना सुधार के एसएचओ राजवरिंदरपाल सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए गुरुद्वारा परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जगराओं इलाके में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की यह दो दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा गोपालसर में वारदात हुई थी। अब गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Firing-At-A-Gurudwara-Sahib-In-Ludhiana-For-The-Second-Consecutive-Day-Shots-Fired-At-The-Head-Priests-Room-After-Offering-Prayers




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023