पंजाब। पंजाबी सिंगर और आरडीबी ग्रुप के मंजीत सिंह राल का लंदन में एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। हालांकि उनकी स्थिति अब स्थिर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंजीत सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आए एक अन्य कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा कम विजिबिलिटी के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद वे भारत में अवॉर्ड सेरेमनी के लिए आने से वाले थे, लेकिन एक्सीडेंट के कारण उन्होंने अपने सभी ट्रैवल प्लान कैंसिल कर दिए हैं और इवेंट में नहीं आ पाएंगे। वे मंज म्यूजिक के नाम से भी जाने जाते हैं। एक्सीडेंट में मंजीत सिंह राल को कितनी चोट आई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। हादसे में मंजीत सिंह राल को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। उनकी पत्नी और सिंगर निन्द्य कौर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी और फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की। हादसे की खबर सामने आने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस में चिंता की लहर है। कई बड़े कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। मंज म्यूजिक सिंह इज किंग, गो गोवा गॉन और पाजी इन ट्रबल जैसी फिल्मों के सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं।
Punjabi-Singer-Met-With-A-Horrific-Accident-In-London-Condition-Critical-Hit-By-A-Speeding-Car
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)