डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की कोठी और व्यापारिक स्थलों पर चल रही ईडी की रेड खत्म हो गई है, जबकि ये कार्रवाई उनके गुरुग्राम स्थित निवास पर अब भी करी है। लुधियाना में ईडी की टीम आज करीब आधा घंटे पहले उनके घर से रवाना हो गई। आपको बता दें कि पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा, उनके बेटे काव्या अरोड़ा, उनके दो व्यापारिक पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के घर व व्यापारिक संस्थानों पर ईडी की रेड शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी। शनिवार को भी जारी रही। ये रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई थी। छापेमारी के दौरान मंत्री अरोड़ा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास, उनके निजी आवास, कंपनी के दफ्तरों और करीबियों के घरों तक को खंगाला गए था। इसमें कुछ ठिकानों को छोड़ बाकी में ये रेड खत्म हो गए है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई शेयर बाजार में इनसाइडर ट्रेडिंग और यूएई से भारत में संदिग्ध धन की राउंड-ट्रिपिंग से जुड़े मामले से जोड़ कर देखी जा रही है। वहीं चर्चा है कि यह पूरा घटनाक्रम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ हो सकता है। संजीव अरोड़ा के लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित घर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें तैनात थी, जो अब जा चुकी है।
Ed-Raid-Ends-At-Cabinet-Minister-Sanjeev-Arora-s-House-In-Ludhiana-Continues-In-Gurugram
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)