April 19, 2026 11:38:01

लुधियाना जैन सभा 60 लाख ठगी केस की एफआईआर के खिलाफ समाज एकजुट, पुलिस कमिश्नर से मिले निष्पक्ष जांच की मांग की

Apr18,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

 लुधियाना लुधियाना के हैबोवाल स्थित एस.एस. जैन सभा के नाम पर कथित 60 लाख रुपये की ठगी और चार सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में शहर की विभिन्न जैन सभाओं और संगठनों के प्रतिनिधि एकजुट हो गए हैं और उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मुद्दे पर समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस द्वारा कथित एकतरफा कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े मामलों को पुलिस तक ले जाने से पहले समाज के वरिष्ठों और पंचों के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए था। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज के प्रतिनिधि स्वयं हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेंगे, ताकि आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकाला जा सके और समाज की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके। असामाजिक तत्वों द्वारा समाज के वरिष्ठ सदस्यों पर दर्ज कथित झूठी एफआईआर के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन। सकल जैन समाज लुधियाना के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अपना रोष व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि एस.एस. जैन सभा के प्रधान पंकज जैन और पैट्रन विशाल जैन के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई। समाज की एकजुटता:तरुण जैन बाबा, एस.एस. जैन महासभा उत्तरी भारत के प्रधान प्रफुल्ल जैन, विनोद जैन (आत्मा चैनल एवं फास्टवे ग्रुप) की अगुवाई में बड़ी संख्या में समाजजन, युवक मंडल के प्रतिनिधि—राहुल जैन (चेयरमैन), अतुल जैन (प्रधान) और महामंत्री विनय जैन—पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश हुए।पुलिस कमिश्नर ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना और डीसीपी हरपाल सिंह तेजा को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि “दूध का दूध और पानी का पानी” किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समाज में अशांति फैलाकर जैन समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते समाज को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।करीब 5000 समाजजन सराभा नगर थाना घेराव के लिए तैयार थे, लेकिन समाज के वरिष्ठ प्रफुल्ल जैन ने शांतिपूर्ण मार्ग अपनाने की अपील करते हुए सभी को संयम बरतने और प्रशासन से संवाद के जरिए समाधान निकालने की सलाह दी। सकल जैन समाज ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी समाज की एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास न कर सके।समाज के प्रतिनिधियों ने मीडिया के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि ऐसे संवेदनशील मामलों में आपसी संवाद और समझदारी से समाधान निकालना ही समाज और शहर के हित में है।

Ludhiana-Jain-Sabha-Unites-Against-Fir-In-Rs-60-Lakh-Fraud-Case-Meets-Police-Commissioner-Demands-Fair-Investigation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023