April 19, 2026 11:37:29

आप की मनाही के बावजूद राघव चड्‌ढा को मिला टाइम: राज्यसभा में बोले- उस पार्टी से हूं, जिसका लीडर-डिप्टी लीडर मौजूद नहीं

Apr17,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाने के बाद शुक्रवार को राघव चड्‌ढा को सभापति ने बोलने का मौका दिया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज कसा। उस समय आप के सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल व संदीप पाठक भी राज्यसभा में मौजूद थे। राघव चड्‌ढा को सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हरिवंश सिंह को तीसरी बार उपसभापति बनने पर बधाई देने का समय दिया। राघव चड्‌ढा ने 1 मिनट 50 सेकेंड तक भाषण दिया। उन्होंने एक बार भी अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया। राघव चड्‌ढा ने कहा जिस पार्टी से मैं संबंधित हूं, उसके नेता और नवनियुक्त उपनेता भी सदन में मौजूद नहीं हैं। मैं हाल ही में हटाया गया उपनेता हूं और मैं सदन में मौजूद हूं। मुझे बोलने का अवसर देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। दरअसल, जब उपसभापति को तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी जा रही थी, उस समय आप के नेता सदन संजय सिंह और उपनेता सदन अशोक मित्तल सदन में मौजूद नहीं थे। पंजाब की आप सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।

चड्‌ढा बोले- हरिवंश से रहा खट्टा-मीठा रिश्ता

राघव चड्‌ढा ने कहा कि हरिवंश के साथ मेरा रिश्ता खट्‌टा मीठा रहा है। खट्‌टा तब जब हम समय से ज्यादा बोलते थे और मीठा तब जब हम इनके कहने के अनुसार तय समय पर भाषण खत्म कर देते थे। मेरा प्रयास होगा कि तीसरे टर्म में इनके साथ सिर्फ मीठा रिश्ता बनाया जाएगा।

Despite-Aaps-Refusal-Raghav-Chadha-Got-Time-Said-In-Rajya-Sabha-I-Am-From-A-Party-Whose-Leader-And-Deputy-Leader-Are-Not-Present




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023