लुधियाना। पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा उनके दो व्यापारिक पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के घर व व्यापारिक संस्थानों पर ईडी की रेड शनिवार को भी जारी रही। ईडी के अफसर 26 घंटे से संजीव अरोड़ा, उनके दो पार्टनरों व बेटे की फर्मों की जांच कर रहे हैं। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर चल रही है। छापेमारी के दौरान मंत्री अरोड़ा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास, उनके निजी आवास, कंपनी के दफ्तरों और करीबियों के घरों को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई शेयर बाजार में इनसाइडर ट्रेडिंग और यूएई से भारत में संदिग्ध धन की राउंड-ट्रिपिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। वहीं चर्चा है कि यह पूरा घटनाक्रम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ हो सकता है। संजीव अरोड़ा के लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित घर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें तैनात हैं और ईडी के अफसर अंदर कार्रवाई कर रहे हैं। घर में न तो किसी को आने दिया जा रहा है और न ही वहां से किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है। ईडी की टीमें शुक्रवार सुबह 7 बजे उनके घर पहुंच गई थी। 26 घंटे से लगातार जांच चल रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)