February 16, 2026 04:24:37

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना बेटे ने कर डाली बाप की हत्या, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, भांग के नशे में वारदात

Feb15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ढंडारी खुर्द की दीप कॉलोनी में एक बेटे द्वारा अपने बाप की चाकू से कई वार करके हत्या कर डाली। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूत्रों के अनुसार बेटा अपने पिता पर बहू को परेशान करने का आरोप लगाता था। वारदात के समय उसने भांग का नशा कर रखा था। हालांकि अभी हत्या का कारण पूरी तरह से पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय सिकंदर चौहान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बेटा उमेश चौहान (25) है। दोनों दीप कॉलोनी के एक कमरे के किराए के मकान में रहते थे। उमेश की मां उत्तर प्रदेश के पैतृक गांव में रहती हैं।

In-Ludhiana-A-Son-Stabbed-His-Father-To-Death-He-Committed-The-Crime-Under-The-Influence-Of-Cannabis




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023