February 16, 2026 04:26:32

वैलेनटाइन-डे सरप्राइज के बहाने होटल बुला गर्लफ्रेंड की हत्या, अबोहर में गर्दन काटी, अर्धनग्न लाश छोड़ी; बॉयफ्रेंड बोला- धोखे की सजा दी

Feb13,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फाजिल्का जिले के अबोहर में तीन दिन पहले हुई नाबालिग आरती की हत्या के मामले में आरोपी सचिन ने पुलिस रिमांड के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने आरती की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। हत्यारोपी सचिन ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि आरती को किसी दूसरे लड़के से दोस्ती नहीं करनी चाहिए थी। मुझे आरती की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। हत्या सजा के तौर पर की गई है। मृतका आरती का कल देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में होटल में मिला था और उसकी आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई थी। गर्दन का केवल आगे का हिस्सा ही सिर और धड़ को जोड़े हुए था। होटल कर्मियों ने बताया कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थी। हालांकि, युवक करीब आधे घंटे बाद ही होटलकर्मियों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना लगाकर वहां से निकल गया। आईटीआई कर चुके आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि वह गांव रामकोट के एक गरीब परिवार से है। उसके पिता मजदूरी करते हैं और उसका एक छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। सचिन ने बारहवीं के बाद आईटीआई का कोर्स किया और अबोहर की गोशाला के पास एक स्पेयर पार्ट की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था।

गोशाला में दोनों की मुलाकात हुई थी

सचिन के अनुसार, करीब एक साल पहले उसकी पहचान गोशाला में सेवा करने वाले एक परिवार की लड़की आरती से हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। सचिन ने बताया कि वह आरती से शादी करने के लिए राजी था, लेकिन लगभग दो महीने पहले आरती ने उसे बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकती।आरती ने उसे बताया कि उसकी किसी और लड़के से दोस्ती है। आरती ने सोशल मीडिया पर उस लड़के की तस्वीरें भी दिखाईं। यह जानकर सचिन इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और उसके मन में आरती के प्रति नफरत पैदा हो गई।

हत्या के लिए चुना प्रपोज-डे

इसी नफरत का बदला लेने के लिए उसने एक गहरी साजिश रची और इसके लिए प्रपोज-डे का दिन तय किया। उसने बताया कि घटना से 1 दिन पहले उसने अबोहर के बाजार नंबर 4 के निकट लोहे की दुकानों से 300 रुपए की कुल्हाडी खरीदी और उसे अपने बैग में छुपा लिया। उसने आरती को वैलेनटाइन सरप्राइज देने के बहाने से अपने पास बुलाया।

रूम में ले जाकर मारा

उसने अपने दुकान मालिक की स्कूटी मांगी और आरती को पार्क के निकट से पिक करके बस स्टैंड के एक स्थित एक होटल में रुम लेने के लिए पहुंचा, लेकिन वहां रूम ना मिलने पर वह आरती को लेकर मलोट रोड के पंजाब होटल में शाम करीब पांच बजे गया, जहां उसने 2 हजार रुपए में कमरा किराए पर लिया।सचिन ने बताया कि कमरे में पहुंचते ही उसने लड़की को सरप्राइज देने के बहाने पहले उसके कपड़े उतरवाए और बाद में उसकी आंखों पर पट्टी बंधवा दी। इसके बाद गले में चांदी की चेन पहनाने के बहाने अपने पास बुलाया। लड़की ने चेन पहनने के लिए जैसे ही गर्दन झुकाई कुल्हाड़ी से तीन वार कर मौत के घाट उतार दिया। जमीन पर गिरते ही वह खून से सनी कुल्हाड़ी को बैग में डालकर वहां से भाग निकला।

Girlfriend-Murdered-After-Being-Lured-To-A-Hotel-As-A-Valentines-Day-Surprise-Beheaded-In-Abohar-And-Left-Half-Naked-Boyfriend-Claims-She-Was-Punished-For-Betrayal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023