लुधियाना। लुधियाना जगराओं में गांव की अनाज मंडी के पास सोमवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते जगराओं में गोलियां चलाईं। गोलियां लगने के बाद वह खेत में गिर गया। घटना के बाद युवक को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
A-Young-Man-Was-Shot-Dead-In-Public-In-Ludhiana-For-Helping-A-Kabaddi-Player
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)