लुधियाना। पंजाब के सीएम भगवंत मान के इस्तेमाल किए जाने वाले सरकारी हेलिकॉप्टर के मिसयूज पर पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, आरटीआई एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया चैनल पर थाना साइबर सैल लुधियाना ने एफआईआर कर दी है। पंजाब पुलिस की दर्ज FIR में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इन लोगों ने गलत जानकारी फैलाई। इन लोगों ने कहा कि जिस समय पंजाब सीएम जापान और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर थे, उस समय उनका हेलिकॉप्टर कोई और ही इस्तेमाल कर रहा था। इसको लेकर उड़ान-ट्रैकिंग डेटा की गलत व्याख्या की गई थी। यह केस लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस थाने के SHO इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने दर्ज कराई है। यह FIR 12 दिसंबर को दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गुप्त रखा था। जिन लोगों पर FIR दर्ज की गई है, उनमें इन्फ्लुएंसर मिंटू गुरुसरिया और RTI एक्टिविस्ट माणिक गोयल का भी नाम है। माणिक गोयल ने कहा कि RTI के तहत सूचना मांगी थी, वह तो दी नहीं और पर्चा दर्ज कर दिया। मिंटू गुरुसरिया ने कहा कि मैंने सिर्फ माणिक गोयल की पोस्ट को री-पोस्ट किया था। इस पर AAP प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने भी कहा था कि हेलिकॉप्टर में गवर्नर गए थे, फिर इसमें पर्चा किस बात का दर्ज किया गया। भाजपा सचिव अनिल सरीन ने कहा कि भगवंत मान इंदिरा गांधी जैसे बन गए है और अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि सवाल पूछना कब से क्राइम हो गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)