लुधियाना। सरकारी जमीन पर बनी पक्खोवाल रोड स्थित हीरो बेकरी शुक्रवार को दूसरी बार सील कर दी गई है। जबकि पहले इसे पांच सितंबर 2023 को सील किया गया था। लेकिन मालिक द्वारा सील तोड़ दी गई थी। जिसके चलते इस बार शॉप को सील करते हुए बाहर निगम अफसरों द्वारा बकायदा नोटिस भी लगाया। जिसमें निगम कमिश्नर के आदेशों के मुताबिक सील तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि सील किए 24 घंटे नहीं बीते और नोटिस फाड़कर फेंक भी दिए गए। सूत्रों के अनुसार यह नोटिस बेकरी मालिक ने ही अपनी बदनामी के डर से फाड़े हैं। लेकिन अब देखना होगा कि सरकारी नोटिस फाड़कर काम में बांधा डालने के आरोप में नगर निगम पुलिस के जरिए एफआईआर दर्ज करवाएगा या नहीं। क्योंकि इन नोटिसों पर निगम कमिश्नर के आदेश थे। जिससे साफ जाहिर होता है कि कुछ शरारती तत्व खुद को बाहुबली समझ रहे हैं। जिसके चलते उन्हें निगम अफसरों की चेतावनी का भी डर नहीं है। बता दें कि पहले भी बेकरी के बाहुबली मालिक ने 5 सितंबर 2023 को सील की बेकरी की सीलें तोड़ दी थी। जिसके बाद दो साल बीतने पर निगम ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)