लुधियाना। लुधियाना के शाम नगर स्थित एक घर में सेहत विभाग को नकली घी से भरे डंप मिले हैं। टीम द्वारा घी को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि उसके सैंपल भी लिए गए हैं। टीम ने पुलिस की मदद से घर में छापामारी की और 40 किलो नकली घी, सूखा पाउडर मिल्क और क्रीम बरामद किया। त्योहारों के मद्देनजर ये घी व अन्य सामान शहर में सप्लाई होना था। जिस घर में आज स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी की है, इसी घर में साल 2017 में भी छापामारी हुई थी। यही नहीं, साल 2020 में भी दबिश के बाद अधिकारियों ने नकली सामान जब्त किया था। अब पांच साल बाद 2025 में छापामारी हुई और विभाग को फिर से नकली घी मिला है। आरोपी को पुलिस ने 2023 में ही भगोड़ा करार दिया था, जिसके चलते आज आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)