लुधियाना। लुधियाना के अति व्यस्त साबुन बाजार में एक दुकान में आग लगने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आग लगी देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। फायर विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरु किया गया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाया जा रहा था। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अचानक साबुन बाजार में आग लग गई। बारिश होने के चलते बाजार में भीड़ कम थी। जिसके चलते बड़ा बचाव हो गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)