लुधियाना। लुधियाना के राहो रोड स्थित जैन कॉलोनी में नगर निगम की टीम द्वारा एक कॉलोनी की दीवार को गिरा दिया गया। इस दौरान इलाके के लोगों द्वारा जमकर इस कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का आरोप था कि निगम द्वारा एक कॉलोनाइजर के साथ मिलकर यह अवैध तरीके से कार्रवाई की जा रही है, ताकि इसके साथ लगती कॉलोनी कॉलोनाइजर की है और उसका रेट बढ़ सके। लोगों का आरोप है कि विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला की शह पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान विवाद होने पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा जैन कॉलोनी के साथ लगती दीवार गिराई गई। लोगों द्वारा कॉलोनी के आसपास यह दीवार की गई थी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)