April 17, 2025 22:44:13

भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल, प्रदर्शन भी शुरु

Apr8,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर बीती रात आतंकियों की ओर से ग्रेनेड हमले के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ होने लगे हैं। आपको बता दें कि बीती रात मनोरंजन कालिया जालंधर स्थित उनके निवास पर ई-रिक्शे में बैठकर आए कुछ लोगों ने ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ घर में परिवार के अन्य सदस्य भी थे। ये सारा घटनाक्रम उनके घर के बाहर लगे CCTV में कैद हुआ है। जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शे को भी बरामद कर लिया है। लेकिन वहीं इस हमले के बाद भाजपा के नेताओं व वर्करों की ओर से प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। जहां आज दोपहर में जालंधर में भाजपा वर्करों ने प्रदर्शन किया तो वहीं अब अमृतसर में भी भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।

रात करीब दो बजे हुआ हमला, 100 मीटर की दूरी पर है पुलिस स्टेशन 

पंजाब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर इसलिए भी सवाल खडे़ हो रहे हैं कि मनाेरंजन कालिया के निवास से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन हैं और इसके बावजूद रात करीब दो बजे तीन आंतकियों ने इस हमले को अंजाम दे डाला।  हमला पंजाब में जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास रात करीब 2 बजे हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए।


जाखड़ ने प्रेसवार्ता कर आप सरकार व पुलिस की कारगुजारी पर उठाए सवाल 

BJP पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में AAP सरकार और पुलिस के रोल पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कालिया से बात कर मामले की जानकारी ली है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब में आप सरकार के कार्यकाल में फिर से आंतकवाद की वापसी होती दिखाई दे रही है। इसी का नतीजा है कि हमला करने वालों को लॉ एंड आर्डर का कोई डर नहीं हैं। 

 

पुलिस फिलहाल जांच में जुटी कि हमला ग्रेनेड से था या कुछ ओर 

क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंची जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। सैंपल ले लिए हैं। इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल ये ग्रेनेड है या कुछ और, इस पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। कई जगहों से हमने CCTV फुटेज कब्जे में लिए हैं।

After-The-Grenade-Attack-On-The-House-Of-Senior-Bjp-Leader-Manoranjan-Kalia-Questions-Are-Being-Raised-On-The-Security-System-Protests-Also-Started




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023