लुधियाना। लुधियाना के आज आर्य कालेज के 2 स्टूडेंट्स के गुटों में किसी बात को लेकर झड़प हो गया। दोनों पक्ष जब पुलिस चौकी कैलाश नगर में शिकायत दर्ज करवाने आए तो वहां भी भिड़ गए। जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी को अंदर से बंद कर लिया। गुस्सा में आए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अटैक कर दिया। पुलिस चौकी अचानक से जंग का मैदान बन गई। पुलिस कर्मचारियों के सामने युवक गुत्थम-गुत्था हो गए। युवक झड़प करते हुए पुलिस चौकी के बाहर निकले तो माहौल खराब होता देख तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने भी हलका बल प्रयोग कर कुछ लोगों को खदेड़ा। झड़प में दो युवकों के घायल होने की खबर है। घटना की पूरी वीडियो भी सामने आई है। एसएचओ दविंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले की संक्षिप्त में जानकारी देगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)