November 19, 2026 16:02:59

पंजाब पुलिसकर्मी ने कर डाला गर्लफ्रेंड का मर्डर, नहर में फेंकी लाश, चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की कोचिंग ले रही थी मृतका

Jan23,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग ले रही हिमाचल की एक 22 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई है। उसका शव पटियाला में भाखड़ा नहर में पड़ा मिला। उसकी हत्या का आरोप युवती के बॉयफ्रेंड पर है। वह पेशे से पुलिसवाला है और मोहाली में पोस्टेड है। वह पहले से शादीशुदा है। एक बच्चे का पिता भी है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया है। इधर, हिमाचल में आज युवती का अंतिम संस्कार भी किया गया। उसके परिजनों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


युवती की बहन ने पुलिस को शिकायत दी

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी का नाम युवराज सिंह (34) है। वह फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। वहीं, मृतका का नाम निशा सोनी है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर की रहने वाली थी। मृतका की बहन रितु सोनी ने बताया है कि निशा करीब 4 साल से चंडीगढ़ में रहकर एसडी कॉलेज में पढ़ रही थी। वहां से बीएससी करने के बाद वह फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट से एयरहोस्टेस बनने की कोचिंग ले रही थी। करीब 5 महीने पहले उसकी मुलाकात युवराज से हुई। रितु का कहना है कि युवराज ने अपने आप को 28 साल का अनमैरिड बताया था। जबकि, उसकी उम्र 33 साल है और एक बच्चे का पिता है। उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। वह कुछ ही समय में भारत आने वाली थी। उसके आने से पहले युवराज को निशा से अपना रिश्ता खत्म करना था। इसलिए, उसने उसे मार डाला।

Punjab-Policeman-Murdered-His-Girlfriend-Threw-Her-Body-In-The-Canal-The-Deceased-Was-Taking-Air-Hostess-Coaching-In-Chandigarh




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023