January 25, 2026 02:36:16

लुधियाना में प्रशासन की लापरवाही से गड्ढे में गिरी महिंद्रा कार, 2 जख्मी, नहीं लगाए थे रिफ्लेक्टर

Jan9,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। समराला चौक के पास निर्माण कार्य के आसपास रिफ्लेक्टर न लगाने के कारण गड्ढे में एक महिंद्रा कार गिर गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को पता ही नहीं चला कि हाईवे पर डिवाइडर का काम चल रहा है। इसमें प्रशासन की भी गलती है जिसने निर्माण स्थल पर किसी तरह के रिफ्लेक्टर नहीं लगाए। पता चला है कि कार चालक जालंधर जा रहा था। कार में उसके साथ कुछ लोग भी बैठे थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोहरे के कारण कई वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं। रोजाना ट्रैफिक पुलिस दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर चेक पोस्ट बनाती है, लेकिन पुलिस यहां रिफ्लेक्टर नहीं लगा पाती। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।

Mahindra-Car-Fell-Into-A-Pit-In-Ludhiana-Due-To-Administrations-Negligence-2-Injured-Reflectors-Were-Not-Installed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023