लुधियाना। ढंडारी खुर्द छत पर खेल रहे छात्र को अचानक हाई वोल्टेज तारों से करंट लग गया। छात्र बुरी तरह से झुलस गया। विशाल छत्त पर ही बेहोश होकर गिर गया। शोर-शराबा पड़ने पर तुरंत छात्र को सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल छात्र का नाम विशाल (14) है। विशाल अपने परिवार में बड़ा बेटा है। जानकारी देते हुए विशाल के जीजा सुमित ने कहा कि विशाल छत पर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहती महिला ने पानी से भीगी साड़ी छत्त पर सुखने के लिए डाली थी। विशाल अपनी छत्त पर खेल रहा था। शक है कि शायद हवा चलने के कारण साड़ी में जो पानी था वह हाईटेंशन तारों पर पड़ गया जिस कारण बिल्डिंग की छत्त पर करंट आ गया। विशाल ने कहा कि वह नहा कर छत्त के बनेरे के पास खेलते समय खड़ा हो गया। तभी अचानक से उसे करंट लग गया। उसे लगा जैसे उसे आग लग गई हो। इस दौरान वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
पूरी बिल्डिंग की तारें जली
पूरी बिल्डिंग की तारें जल गई। हादसे में महिला के भी झुलसे होने का पता चला है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं आई है। विशाल को जब अस्पताल लेकर आए तो वह करीब 60 से 70 फीसदी झुलसा हुआ था। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। विशाल 7वीं कक्षा का छात्र है जो सरकारी स्कूल में पढ़ता था। सुमित ने कहा कि विशाल का चेहरा और बाकी शरीर की चमड़ी करंट लगने से झुलस गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हाई वोल्टेज तारों को लेकर पावरकाम के खिलाफ भी काफी रोष है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)