February 5, 2025 18:34:32

गीजर से गैस लीक, 2 बहनों की मौत:नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

Dec16,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर  |  सोमवार को गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वे काफी देर तक बाहर निकली तो घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। 

मृतक लड़कियों की पहचान शरणजोत कौर (10) और प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं और शरणजोत कौर 5वीं की छात्रा थी। दोनों कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी की रहने वाली थीं।

जब दोनों नहाने के लिए बाथरुम में गईं तो काफी देर तक बाहर नहीं आई और कोई हलचल भी नहीं हुई। जिसके चलते छोटा भाई आवाज लगाता रहा। जब तब भी दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों बहनें बेहोश पड़ी थीं। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चियां कोई हलचल नहीं कर रही थीं। जिसके चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरों के पास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों लड़कियों की मां दुबई में रहती है। दोनों अपने अन्य परिजनों के साथ भोगपुर में रहती थीं। आज सुबह जब दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गईं तो यह हादसा हो गया।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर टीमें भेजी जाएंगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Gas-Leaked-From-Geyser-2-Sisters-Died-Had-Gone-To-The-Bathroom-To-Take-Bath-Broke-The-Door-And-Took-Her-Out




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023