पंजाब | पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर शुक्रवार से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है। दर्शन सिंह ने बताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
कंपनी मुलाजिमों को नहीं दे रही कोई सुविधा
दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई. और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुजाजिमों के अधिकारों का हनन है।
Ladowal-Toll-Plaza-Will-Be-Free-From-Tomorrow-Employee-Association-Announced-Protest-Against-Non-Acceptance-Of-Demands