February 16, 2026 04:25:19

चंडीगढ़ में Dgp ऑफिस के बाहर शिअद का प्रदर्शन:बादल बोले-सीधे अरेस्ट करो, फर्जी केस फंसा कर परेशान न करो, पावन स्वरुप का मामला उनके खिलाफ साजिश

Feb5,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। चंडीगढ़ में सुखबीर बादल की अगुआई में डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात के बाद अकाली नेताओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरूु कर दिया। नेताओं का आरोप है कि अकाली नेताओं को फर्जी मामले में फंसाकर परेशान किया जा रहा है। सरकार हाल के चुनाव में अकालीदल के प्रदर्शन से डर गई है। इसके चलते पुलिस के साथ मिलकर अकाली दल के नेताओं को फर्जी केस और जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पावन स्वरूपों का मामला इसीलिए उठाया जा रहा है। इसके बहाने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल को गिरफ्तार करने की साजिश है। सुखबीर बादल ने साफ कहा कि उन्हें अरेस्ट करना हो तो सीधे करो। बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी कि पर्दे के पीछे काम न करो, सीधे मैदान में आओ

पहले सुबह शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग चंडीगढ़ में प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में सपंन्न हो गई है। मीटिंग के बाद शिरोमणि अकाली दल के लीडर प्रधान सुखबीर बाद की अगुवाई में डीजीपी गौरव यादव से मिले हैं। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों का मामला उठाया। उन्होंन पुलिस पर अकाली कार्यकर्ताओं और नेताओं को फर्जी मुकदमें फंसाकर परेशान किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने डीजीपी को कह दिया है कि अगर उन्हें अरेस्ट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद तीन जिलों के यूथ अकाली दल के वर्करों को डीजीपी दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया है। मींटिंग के बाद वर्करों ने यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बेवजह अकालियों पर दर्ज हो रहे पर्चे

डीजीपी से मिलने के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में चुनावों में अकाली दल का प्रदर्शन सुधरा है। इसके चलते सरकार डर गई है। वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। इसके लिए पुलिस तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। बेवजह कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस दर्ज किया जा रहा है और जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बादल ने कहा कि हमने डीजीपी के साथ मीटिंग में इसकी शिकायत की है और कहा है कि बेवजह पार्टी के समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को तंग न किया जाए।

Sad-Protest-Outside-Dgp-Office-In-Chandigarh-Badal-Said-Arrest-Him-Directly-Dont-Harass-Him-By-Implicating-Him-In-Fake-Cases-Pavan-Swarups-Case-Is-A-Conspiracy-Against-Him




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023