लुधियाना। लुधियाना के अयाली कलाँ में एक धार्मिक स्थल पर धार्मिक प्रोग्राम के दौरान चल रहे लंगर से लोगों को फ़ूड पॉजनिंग होने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस के कारण 60 से ज़्यादा लोगों की सेहत अचानक ख़राब हो गई। जिसके चलते सभी को अलग अलग अस्पताल दाखिल कराया गया है। उनकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। हालाकि अभी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को अयाली कलाँ के एक धार्मिक स्थल पर संगराद पर धार्मिक प्रोग्राम था। इस दौरान प्रोग्राम के बाद लंगर आयोजित किया गया। इस दौरान बताया जा रहा है कि लंगर में मीठी चीज भी थी। सूत्रो के अनुसार उसे खाने के कारण फ़ूड पॉइजनिंग हो गई। हालाकि धार्मिक स्थल के प्रबंधकों की और से लंगर से सेहत खराब होने की बात की पुष्टि नहीं की है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)