उत्तर प्रदेश। खेल खेल तक रहे तो ठीक हैं, लेकिन खेल को जब शौंक बना लिया जाए तो खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का सामने आया। जहां LUDO में 15 हजार रुपए हारने पर दो दोस्तों ने एक दोस्त का कत्ल कर डाला। शक से शुरू जांच यकीन पर खत्म हुई और फिर पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतक युवक की पहचान हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव गोंदी निवासी 20 साल के नादिश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई की दोपहर से नादिश लापता था। इसके बाद से उसकी तलाश का सिलसिला जारी था। इसी बीच परिजनों की तरफ से शक जताए जाने के बाद पुलिस ने नादिश की उठ-बैठ वाले गांव के ही दो युवकों नौशाद और फैजान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि नादिश अब इस दुनिया में नहीं है। दोस्त ही उसकी जान के दुश्मन बन गए।
हत्या कर लाश गंगा में बहा डाली
जहां तक कत्ल की वजह की बात है। इस बारे में थाना प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार नौशाद और फैजान ने बताया कि उन दोनों को नादिश के साथ पैसे का दांव लगाकर लुडो खेलने की लत थी। 20 जुलाई को तीनों ने गांव के बाहर मक्की के एक खेत में फोन पर लुडो खेलने का प्लान बनाया। इस खेल में नादिश अपने दोनों दोस्तों नौशाद और फैजान से करीब 15 हजार रुपए जीत गया। इसके बाद दोनों ने नादिश से रुपए वापस मांगे, जिसे उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने नादिश से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने नादिश की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को खेत में ही छिपाकर घर चले गए। बाद में गंग नहर में बहा दिया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)