बॉलीवुड में अपने अभिनय और निर्देशन कला से बड़ी पहचान बनाने वाले सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मौत से एक दिन पहले ही सतीश कौशिक की होली खेलने की कई शानदार तस्वीरें आई थीं, जिसमें वो बेहद खुश दिखाई दे रहे थे और अगले दिन ही उनका निधन हो गया। इस घटना से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौशिक हरियाणा के गुरुग्राम आए हुए थे। यहीं उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिस वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी बताया जा रहा है कि वो कार में मौजूद थे। आनन फानन में उन्हें गुरुग्राम के ही फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। --दिल्ली में पोस्टमार्टम, संस्कार होगा मुंबई में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। हालांकि उससे पहले दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में सुबह 11 बजे उनका पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ही सतीश कौशिक के शव को रखा गया है। उनके शव को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली ले आया गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)