आखिरकार आज रूस की ओर से यूकेन पर हमला बोल दिया गया है। रूस की ओर से सबसे पहले यूक्रेन के सैन्य बेस पर हमला बोला गया है, जिसके तहत 23 सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी जारी है। इसके साथ साथ टीम शहर पर भी यह हमला जारी है यूक्रेन के कई शहरों में वार के सायरन भी बज चुके हैं और इसके बाद यूक्रेन के कई शहरों में राशन पानी जुटाने के लिए लोगों की लंबी भीड़ जुट गई है। इसके साथ साथ रूस नाटो से जुड़े देशों को भी तोड़ने में जुड़ा हुआ है। गौर हो कि कुछ ही घंटों पहले रूस के प्रधानमंत्री पुतिन ने कहा था कि युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। नाटो की ओर से भी इमरजेंसी मीटिंग बुला ली गई है ताकि रूस पर कड़ी कार्रवाई तय की जा सके। रूस किस लड़ाई में बेला रूप में शामिल हो गया है और उसने भी Ukraine परहमला बोल दिया है। इस हमले में मिसाइल और एयर स्ट्राइक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)