जालंधर। जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द पर दर्ज किए गए केस को लेकर जमकर आम आदमी पार्टी पर भड़के। चन्नी ने कहा कि, पैसे डीसी ने दिया था और काम अधिकारियों ने करवाया। मगर हमदर्द का घपले में क्या लेना देना है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पत्रकारिता को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, राज्य में कहावत है कि जालंधर प्रेस की शान है। इस शहर से देश के कई बड़े मीडिया ग्रुप निकले हैं। इसलिए जालंधर को मीडिया की शान कहा जाता था। उन्होंने कहा कि, हमदर्द पर एफआईआर दर्ज कर सरकार ने दिखाया है कि वह मीडिया पर भी हमला कर सकती है। राज्य की सरकार द्वारा हमदर्द जैसे पत्रकार पर एफआईआर दर्ज किया जाना निंदा योग्य है। उन्होंने कहा कि, सरकार ने प्रेस को दबाने के लिए हमदर्द पर एफआईआर दर्ज की। पिछले एक साल से हमदर्द को सरकार द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है। मैं खुद टूरिजम मंत्री रहा हूं। मुझे तो आज तक ये नहीं लगा कि हमदर्द की किसी प्रकार से किसी केस में शमूलियत रही हो। हमदर्द ने जंग ए आजादी में हमदर्द द्वारा अच्छा काम किया गया। मगर एक भी पैसा हमदर्द के जरिए नहीं दिया गया था। मगर सरकार ने उन्हें गलत केस में फंसा दिया। डीसी द्वारा सारा काम किया, मगर हमदर्द का कहीं नाम नहीं था। हमदर्द एक गाइडिंग करने वाला व्यक्ति था। चन्नी ने कहा कि, जालंधर में कल मेरे रोड शो के दौरान सरकार ने खलल डलवाने की कोशिश की। समर्थक जिस बस में आए, उस पर हमला किया गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)