July 27, 2024 08:54:57

जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर:बोले- केंद्र के खिलाफ किसानों को भड़का रहा विपक्ष; कांग्रेस की तुलना में Bjp ने बात सुनी

Feb12,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज जालंधर के BSF हेडक्वार्टर पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने किसानों के दिल्ली कूच और अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अहम बातें कहीं। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की तुलना भाजपा से करें तो अभी किसानों की बात सुनी जाती है। मगर कांग्रेस के समय में ऐसा नहीं होता था। 2.80 लाख करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान नीति के तहत किसानों में बांटे गए। हर साल करीब 3 लाख करोड़ रुपए यूरिया खाद पर हमारी सरकार सब्सिडी दे रही है। पूरी दुनिया में खाद के दाम बढ़े, मगर भारत में नहीं। विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों में एमएसपी के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, कई नेताओं ने ऐसा किया है।
हम किसानों को कांग्रेस सरकार के समय से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। स्वामी नाथन रिपोर्ट को लेकर भी हमारी सरकार ने कई कदम उठाए। कहा कि कांग्रेस ने अपने टेनयोर में कुछ नहीं किया, सिर्फ भड़काने के सिवाय। धान और गेहूं की खेती में ही हमारी सरकार ने किसानों की मदद की। कांग्रेस सरकार के मुकाबले हमने किसानों से दोगुनी से ज्यादा खरीद की और दाम भी ज्यादा दिए। अनुराग ठाकुर यहां 1 लाख से ज्यादा युवाओं और उनके परिवारों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है।

अकाली दल से गठबंधन पर दिया दबा हुआ जवाब
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अकाली दल से गठबंधन को लेकर कहा कि हमारी पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है। मंत्री ने कहा कि पंजाब से विकास के लिए जो काम हमारी सरकार ने किया है वो किसी सरकार ने नहीं किया। जब हमारी सरकार पंजाब में थी, तब रेलवे से लेकर हाईवे तक का काम हुआ। पढ़ाई और इलाज के लिए अच्छे अस्पताल हमारी सरकार की देन है। कहा कि पंजाब के लोगों का मन पहले कांग्रेस से और अब AAP से उठ गया है। ठाकुर ने अकाली दल के बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं की। मगर, इतना जरूर कहा कि हमारी सरकार संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है। जब मंत्री से पूछा गया कि आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे? तो इस पर कहा कि हम पंजाब में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।

Union-Minister-Anurag-Thakur-Reached-Jalandhar-Said-Opposition-Is-Instigating-Farmers-Against-The-Centre-Bjp-Listened-Compared-To-Congress




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023