April 29, 2025 09:43:56

Pc ज्यूलर्स से 1 किलो डायमंड और गोल्ड गहने चुराने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार, भाग गया था नेपाल

Feb23,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। घुमारमंडी स्थित PC ज्यूलर्स में एक किलो डायमंड और गोल्ज के गहने चुराने वाले शोरुम के ही अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से डायमंड के पांच सेट, गोल्ड के सेट व गहने बरामद हुए है। आरोपी हैबोवाल का रहने वाला दीपक बांसल है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीपी मनदीप सिंह सिद्धू के अनुसार आरोपी पीसी ज्यूलर्स में अकाउंटेंट है। उसने एक हफ्ता पहले आरोपी द्वारा शॉप से करीब एक किलो गहने चोरी कर लिए थे। जिनकी कीमत 74 लाख के करीब है। आरोपी को लगातार ट्रेस किया जा रहा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चोरी करके खुद नेपाल भाग गया था। जबकि गहने का बैग दोस्त को बेचने के लिए दे गया। गहने न बिकने पर वे वापिस आया। उसने वापिस आकर खुद गहने साथ लेकर जाने थे। लेकिन पकड़ा गया। सीपी अनुसार आरोपी जुआरी है। वे सारा पैसा जुए में हार गया। इसी के चलते उसने चोरी की थी।

Accountant Arrested For Stealing 1 Kg Of Diamond And Gold Ornaments From Pc Jewellers Fled To Nepal




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023