August 25, 2026 10:59:58

ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल, चन्नी दिल्ली रवाना, इंचार्ज बघेल की मीटिंग का बायकॉट; 1 सांसद-6 विधायकों का समर्थन; वड़िंग अकेले पड़े

Jul6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में खुली बगावत हो गई है। जल्द पार्टी में बड़ा फेरबदल हो सकता है। वहीं कई लीडर पार्टी को अलविदा भी कह सकते हैं। पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल की मीटिंग का बायकॉट कर दिया है। चन्नी अपने समर्थक सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों से मीटिंग के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। जहां वे हाईकमान से मिलेंगे। चन्नी समर्थकों ने बघेल को रिसीव तक नहीं किया। बघेल अब साइलेंट बैठे नेता विपक्ष प्रताप बाजवा के घर गए हैं। चन्नी को नया प्रधान बनने के लिए अब तक एक सांसद सुखजिंदर रंधावा और 6 विधायकों का समर्थन मिल गया है। इसके अलावा नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी उनके गुट में शामिल हो गए हैं। मौजूदा प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के पक्ष में सिर्फ एक सांसद डॉ. अमर सिंह आए हैं। कोई भी विधायक उनके समर्थन में नहीं बोला है। चन्नी ने प्रभारी के आने से पहले ही मोहाली में अपने समर्थक नेताओं से मीटिंग की। जिसमें प्रभारी के बायकॉट का फैसला लिया गया। चन्नी ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि यह मोरिंडा में हुई पहली मीटिंग की ही कड़ी है। कांग्रेस हाईकमान ने बगावत थामने के लिए बघेल को 5 दिन के लिए पंजाब भेजा है। वह चंडीगढ़ में दोनों गुटों से मीटिंग करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि एक-2 दिन में सबसे बात करूंगा।

सभी नेताओं से मुलाकात की जाएगी

भूपेश बघेल ने कहा कि पांच दिन के दौरे पर हूं। डीसीसी, नई कमेटियों और यूथ कांग्रेस के चुनकर आए नेताओं से मीटिंग होगी। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से मीटिंग करेंगे। मैं अभी आया हूं। एक दो दिन का समय दीजिए। सबसे बातचीत करेंगे। फिर मैं मीडिया से बात करूंगा।

प्रधान वड़िंग बोले- चन्नी वाली POK की मीटिंग नहीं

इस मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोरिंडा मीटिंग को लेकर मीडिया ऐसे बात कर रही है जैसे POK (पाक के कब्जे वाला कश्मीर) की मीटिंग हो। मोरिंडा मीटिंग के बारे में भी आपको बता चुका हूं। हमारे वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर थी। जो कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बने हैं। बहुत से लोग उनका स्वागत करने गए। बहुत से लोग उनसे मिलने गए। जो नहीं मिलने गए, हो सकता है आने वाले दिनों में भी वह मिलने जाएं। मोरिंडा की मीटिंग पीओके की मीटिंग नहीं थी। ऐसा मत करिए मेरी गुजारिश है। वह भी मीटिंग कांग्रेस की मजबूती के लिए थी। आने वाले दिनों में सभी एक साथ दिखेंगे। आपका तो हमें लड़ाने का मन है। मेरी सीनियर नेताओं से आज मीटिंग हुई। मीटिंगें निरंतर होंगी। कांग्रेस इकट्ठी है। मैं इंटरनल कोई बात नहीं करना चाहता। कांग्रेस परिवार इकट्‌ठा है। आप यह विवाद न बनाए कि यहां या वहां मीटिंग हुई।

सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने दी नसीहत

वहीं पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM चरणजीत चन्नी को बिना नाम लिए नसीहत दी है। डॉ. गांधी ने कहा- लोकतंत्र, संवधान, पंजाब व देश के हित में पंजाब के कांग्रेसी वर्कर्स लीडरों से त्याग व कुर्बानी की आस करते हैं।

Breaking-News-Major-Reshuffle-Likely-In-Punjab-Congress-Channi-Leaves-For-Delhi-Meeting-Called-By-In-Charge-Baghel-Boycotted-Support-From-One-Mp-And-Six-Mlas-Warring-Left-Isolated




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us