November 28, 2026 20:47:49

वर्धमान ग्रुप के एसपी ओसवाल से डिजिटल फ्रॉड केस में ईडी का एक्शन, 7 आरोपियों पर दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट; नेपाल के मास्टरमाइंड की तस्वीर जारी

Nov28,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। लुधियाना के वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एस.पी. ओसवाल से 7 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी के जालंधर जोनल ऑफिस ने 25 नवंबर 2026 को जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट में 7 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) दाखिल की है। ईडी ने शनिवार 28 नवंबर को प्रेस नोट जारी कर इस पूरी कार्रवाई और अब तक की जांच का ब्योरा साझा किया है। जिन 7 आरोपियों के खिलाफ यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है उनमें मुख्य हैंडलर सोहेल अख्तर उर्फ राजू, अमरचंद सरकार, शेख रमजान अली, राकेश अली, गुलाम मोर्तुजा, आलोक रंगी और कंपनी मेसर्स रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि रिग्लो वेंचर्स के बैंक खातों को सोहेल अख्तर उर्फ राजू ऑपरेट करता था। राजू इस सिंडिकेट का मुख्य हैंडलर था जो लोगों को भर्ती कर म्यूल (किराए के) बैंक खातों का इंतजाम करता था। वह यह पूरा काम नेपाल में बैठे अपने विदेशी साथी के इशारे पर करता था, जो छद्म नाम (Pseudonym) PRIST से ऑपरेट करता है। ईडी ने आज जारी प्रेस नोट में आरोपी PRIST की तस्वीर भी सार्वजनिक की है। म्यूल खाते उपलब्ध कराने के बदले राजू को क्रिप्टोकरेंसी (VDA) में कमीशन मिलता था।

लोन और नौकरी का झांसा देकर खुलवाते थे खाते
जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर ठग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लोन दिलाने या नौकरी देने का झूठा झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। ठगी के पैसे को फर्जी (शेल) कंपनियों के जरिए घुमाया गया और ट्रेड-बेस्ड मनी लॉन्ड्रिंग (TBML) के जरिए भारत से बाहर भेजा गया। रिग्लो वेंचर्स के खाते में आए पैसों को 2 से 5 लाख रुपए के छोटे हिस्सों में कई म्यूल खातों में ट्रांसफर किया गया और तुरंत कैश निकाल लिया गया। वहीं फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स के खातों को गुवाहाटी की रूमी कलिता और कानपुर का अर्पित राठौर कंट्रोल करते थे। पैसों को तेजी से ट्रांसफर करने के लिए आरोपी AMMFORWARD नाम की एक APK ऐप का इस्तेमाल करते थे। अर्पित राठौर ने कंबोडिया और वियतनाम में बैठे ठगों को भी म्यूल अकाउंट मुहैया कराए थे।

Ed-Takes-Action-In-A-Digital-Fraud-Case-Involving-Sp-Oswal-Of-The-Vardhman-Group-Files-A-Supplementary-Charge-Sheet-Against-7-Accused-And-Releases-A-Photograph-Of-The-Mastermind-Based-In-Nepal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023