April 20, 2026 17:37:42

बिल्डिंग पोस्टर विवाद में बिल्डिंग मालिक ने प्रेस वार्ता कर ब्यूटीशियन कोर्स कंपनी मालिक पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई करने की मांग

Apr17,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना

भारत नगर चौक स्थित एक बिल्डिंग को लेकर कुछ दिन पहले हुए विवाद जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, को लेकर आज घुमार मंडी में बिल्डिंग के मालिक योगेश खोसला व उनके साथी इंद्रजीत सिंह गोला की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

 इस दौरान जानकारी देते हुए योगेश खोसला ने बताया कि कई सालों से वह बिल्डिंग उनके पास है जिसमें से तीसरा फ़्लोर किसी ब्यूटिशन कोर्स करवाने वाली कंपनी ने ख़रीद रखा है और बाक़ी के पाँच फ़्लोर उन्होंने ख़रीद रखे है।

 अक्सर तीसरे फ़्लोर का मालिक आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करता रहता है और वह कभी अपनी कंपनी के पोस्टर निचले फ़्लोर पर लगा देता तो कभी बिल्डिंग की छत पर लगा देता है।

 इतना ही नहीं कई बार वे अपनी कंपनी का यहां सम्मान भी रख देता है। इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हुआ था तो पुलिस ने दोनों पार्टी पक्षों में समझौता करवा दिया था कि आज के बाद तीसरी फ़्लोर का मालिक निचली बिल्डिंग पर कोई पोस्टर नहीं लगवाएगा और न ही निचले फ्लोर पर अपना जनरेटर सेट रखेगा। 

परंतु तीसरे फ़्लोर के मालिक ने आज योगेश खोसला की निचली बिल्डिंग का ताला तोड़ दिया और उनके साथ गाली गलोज की। इस संबंध में योगेश खोसला की ओर से थाना डिवीज़न नंबर पाँच में कंप्लेंट भी की गई, पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही ताला तोड़ने का कोई मामला दर्ज किया गया।

 मजबूरन उन्हें आज मीडिया के रूबरू आकर इंसाफ़ की माँग की।  इस अवसर पर एडवोकेट अनमोल सिंह, विनोद कुमार ,हरविंदर सिंह, कपिल खरबंदा, हनी मक्कड़, मीनू खरबंदा, अंकुश कुमार आदि उपस्थित रहे।

In-The-Building-Poster-Controversy-The-Building-Owner-Held-A-Press-Conference-And-Made-Serious-Allegations-Against-The-Beautician-Course-Company-Owner-Demanding-Action




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023