April 20, 2026 12:02:57

संस्कार भारती एवं देवकी देव मेमोरियल कॉलेज ऑफ वूमन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम

Apr20,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

 संस्कारों, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से “संस्कार भारती” एवं देवकी देव मेमोरियल कॉलेज ऑफ वूमन के संयुक्त तत्वावधान में 17 अप्रैल 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ध्येय गीत के साथ किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नंद लाल जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरकेश मित्तल जी उपस्थित रहे। साथ ही देवकी देव मेमोरियल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल एवं आत्म देवकी निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल Ms. Mridhu Ablash की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि श्री नंद लाल जैन जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर डॉ. बबीता जैन एवं श्री प्रदीप शर्मा जी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात श्री कपिल शर्मा जी द्वारा ध्येय गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को ऊर्जावान आरंभ प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन के अंतर्गत विशेष रूप से देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों में देशप्रेम, उत्साह एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने अत्यंत सराहा। 

इसके अतिरिक्त श्री जसप्रीत मोहन सिंह जी द्वारा एक आकर्षक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं शुभम अनमोल द्वारा ‘बेज़ुबान’ विषय पर आधारित एक संवेदनशील डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था, जिसमें यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। 

अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती बेनू सतीश कॉंत द्वारा कुशलतापूर्वक किया ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि संस्कृति, संवेदना और संस्कारों की उस ज्योति को भी प्रज्वलित करते हैं, जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है।

Cultural-Program-Organized-Under-The-Joint-Aegis-Of-Sanskar-Bharti-And-Devki-Dev-Memorial-College-Of-Women




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023