डेस्क, लुधियाना
नगर निगम जोन ए के ब्लॉक 25 में पीरू बंदा मोहल्ला में पिछले कुछ समय से बन रही इलीगल कॉलोनी पर बिल्डिंग ब्रांच की ओर से कार्रवाई की गई । निगम की टीम ने मौके पर कॉलोनी में बनी इलीगल सड़कों व सीवर पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई की अगुवाई एटीपी कपिल देव और हेड ड्राफ्टमैन जगदीप सिंह की ओर से की जा रही थी। बताया जाता है कि नगर निगम की टीम को आधी अधूरी करवाई के बीच ही हलका विधायक मदनलाल बागा का एटीपी कपिल को फोन आ गया और उन्हें तुरंत एमएलए कैंप ऑफिस बुला लिया गया। बताया जाता है कि अभी भी यह मीटिंग उनके कैंप ऑफिस में चल रही है। सूत्र बताते हैं कि इस कॉलोनी को लेकर हलका विधायक की भी सिफारिश बताई जाती है। नगर निगम की टीम की ओर से कॉलोनी में चार दिवारी को गिराई ईंटों पर जेसीबी चलाई गई। सूत्र बताते हैं कि विधायक की ओर से एटीपी के इस एक्शन पर उनकी जमकर क्लास लगे लगाई गई है। हालांकि इस कॉलोनी इस अवैध कॉलोनी के निर्माण में नगर निगम से ना कोई नक्शा पास करवाया गया है और ना ही इसकी EDC और CLU फीस नगर निगम को जमा करवाई गई है। हालांकि इस बारे में एटीपी कपिल देव से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)