February 14, 2026 18:28:40

ब्रेकिंग न्यूज – संसद के बाहर राहुल गांधी और रवनीत बिट्‌टू में तीखीं बहस, बिट्‌टू ने राहुल गांधी से हाथ मिलाने से किया इंकार, राहुल ने कहा – तुम गद्दार हो, बिट्‌टू बोले - तुम देश के दुश्मन

Feb4,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। बुधवार को नई दिल्ली में संसद के बाहर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू में तीखी बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। मामला राहुल गांधी द्वारा हाथ मिलने के लिए हाथ आगे बढ़ाने और बिट्टू द्वारा हाथ न मिलाने से शुरु हुआ। दरअसल, कांग्रेसियों द्वारा दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान जब बिट्‌टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा- मेरा ट्रेटर फ्रेंड आ रहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन बिट्‌टू ने हाथ नहीं मिलाया। रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। तुम देश के दुश्मन हो। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे। इस दौरान वहां लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरदासपुर से MP सुखजिंदर रंधावा भी मौजूद थे।

राहुल गांधी और रवनीत बिट्‌टू के बीच ऐसे हुई बहस

मकर द्वार पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री व लुधियाना के पूर्व सांसद रवनीत बिट्‌टू संसद भवन के भीतर जाने के लिए वहां से गुजरे। यह देख राहुल गांधी ने कहा- गद्दार बिल्कुल पास से गुजर रहा है। राहुल गांधी ने फिर कहा- उसका चेहरा देखो, कैसा दिख रहा है। राहुल गांधी बिट्‌टू की तरफ बढ़े और कहा– हैलो ब्रदर, मेरे गद्दार दोस्त। यह सुनकर बिट्‌टू ने राहुल गांधी की तरफ अंगुली उठाई तो राहुल गांधी ने कहा- डॉन्ट वरी, तुम वापस आओगे। इस पर रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी सांसदों ने सरेंडर-सरेंडर की नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख बिट्‌टू ने कहा कि तुम देश के दुश्मन हो। इसके बाद बिट्‌टू संसद की सीढ़ियां चढ़ने लगे तो फिर राहुल गांधी के साथ उनकी तीखी तकरार हुई। इसके बाद रवनीत बिट्‌टू संसद में चले गए। 

सांसद इसलिए कर रहे थे प्रदर्शन

राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे संसद के भीतर गंभीर मुद्दे उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हिबी ईडन, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत परोले, डीन कुरियाकोसे और CPI(M) के सांसद एस.वेंकटेशन शामिल हैं।

वड़िंग बोले- बिट्‌टू को कांग्रेस ने बनाया

पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि बिट्‌टू को कांग्रेस ने बनाया। इनके दादा कांग्रेस के सीएम थे। वह आखिरी दम तक कांग्रेस में रहे, बीजेपी में नहीं गए। बिट्‌टू खुद कहते हैं कि राहुल गांधी ने उन्हें पगड़ी बांधना सिखाई है। मैं तो उन्हें यही कहूंगा कि जो आपके बॉस रहे हों, इस तरह के शब्द उनके लिए कहेंगे तो दुनिया अच्छा नहीं समझती है मेरे भाई।

Breaking-News-Rahul-Gandhi-And-Ravneet-Bittu-Engage-In-A-Heated-Debate-Outside-Parliament-Bittu-Refuses-To-Shake-Rahul-Gandhi-s-Hand-Rahul-Gandhi-Says-You-Re-A-Traitor-Bittu-Replies-Youre-An-Enemy-Of-The-Nation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023