June 27, 2026 11:02:12

लुधियाना पश्चिम में 'आप' के समर्थन का सिलसिला लगातार जारी, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

अकाली-भाजपा और कांग्रेस छोड़कर रोज बड़ी संख्या में 'आप' में शामिल हो रहे लोग

Jun9,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 


पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी के प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली। विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने रिवायती पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। 


भारतीय जनता पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर व आईटी सेल लुधियाना के प्रमुख हरकीरत सिंह अरोड़ा, आईटी सेल के सदस्य मनदीप कुमार, मंडल इंचार्ज आईटी सेल - अखलेश कुमार, भाजपा के शक्ति केंद्र इंचार्ज रंजीत सिंह, सदस्य नेहा रानी और साजन संधू एवं आईटी सेल के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।


वहीं कांग्रेस के नेता रहे जगमोहन कंग और गोरा कंग के भांजे जयदीप सिंह मंडेर और दलजीत सिंह बसंत, नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के रजत चौहान, मोनू राणा, शमशेर सिंह, अमन, रवि अरोड़ा, रोहित पॉल, अरुण, जसप्रीत सिंह, अनमोल, सन्नी, रवदीप सरन, मनी, सैंडी गुज्जर और अजय मल्होत्रा पार्टी में शामिल हुए। आत्म नगर मलका की एनएसयूआई टीम के प्रभ रामगढ़िया, सैम, रौनी डुगरी, काकू, दिलप्रीत सिंह भी आप में शामिल हुए।


सभी नेताओं का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। 


इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि लुधियाना में दिन-प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। आने वाले समय में विरोधी पार्टियों के और बड़े नेता भी आप में नजर आएंगे क्योंकि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति और जनकल्याण के लिए जानी जाती है। आप सरकार द्वारा पिछले तीन सालों में किए गए कामों से लोग बेहद प्रभावित हैं।

Aap-Gains-More-Strength-Ahead-Of-By-election-Hundreds-Join-The-Party-In-Ludhiana-West




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023