लुधियाना। पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइनों और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी सेंट्रल अनिल कुमार भनोट के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी इंस्पेक्टर परमवीर सिंह की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर युधवीर सिंह और उनकी टीम के साथ मिलकर की। पुलिस ने 22 जून को शिव कुमार उर्फ शिब्बू पुत्र मनजीत कुमार निवासी राम नगर, जमालपुर, लुधियाना को 4 चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशन लुधियाना, रेलवे लाइनों तथा घंटाघर क्षेत्र में मोबाइल चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने का आदी है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 लुधियाना में एफआईआर संख्या 97 दिनांक 22 जून 2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की, जिसके दौरान 24 जून 2026 को उसकी निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों के 3 अन्य चोरीशुदा मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
----
Mobile-Phone-Thief-Arrested-At-Railway-Stations-And-Along-Tracks-7-Mobile-Phones-Recovered
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)