March 13, 2026 22:04:33

लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो एसएसपी सस्पेंड, भारत भूषण आशू को सहानुभूति पहुंचने के लिए अपने स्तर पर भेजे थे सम्मन

Jun6,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना रेंज के एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो जगत प्रीत सिंह को आज सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी मुताबिक भारत भूषण आशू को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो की ओर से न्यू हाई स्कूल घोटाले मामले में संबंध भेजे गए सम्मन मामले में ये एक्शन लिया है। सूत्रों से आ रही जानकारी मुताबिक  एसएसपी की ओर से अपने स्तर पर बिना उच्च अधिकारी की मंजूरी के ये सम्मन भेजे थे। बताया जाता है कि  पिछले कुछ दिनों से लुधियाना पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू और एसएसपी के बीच में मोबाइल पर कई दिनों से गुप्त बातचीत चल रही थी और आपसी मिलीभगत के चलते एसएसपी की ओर से आशु को समन भेजा गया था। लेकिन सूत्र बताते हैं कि पंजाब सरकार फिलहाल इस मामले में भारत भूषण आशू पर कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती ,लेकिन एसएसपी की ओर से भेजे सम्मन के जरिए पब्लिक के बीच सहानुभूति हासिल कर सके, इसलिए यह खेल खेला गया। पंजाब सरकार की ओर से जारी सस्पेंशन ऑर्डर में एसपी जगत प्रीत को चंडीगढ़ विजिलेंस हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने को कहा गया है और साथ ही इन आदेशों में साफ किया गया है कि वह बिना मंजूरी के किसी प्रकार की छुट्टी नहीं ले पाएंगे

Ludhiana-Vigilance-Bureau-Ssp-Suspended-Bharat-Bhushan-Had-Sent-Summons-To-Ashu-At-His-Own-Level-To-Express-Sympathy




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023